ट्रक ने उड़ाया बाईक सवारों को, मौके पर ही तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास आज सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः थाना क्लेमेनटाउन पुलिस को सूचना मिली की आशारोड़ी के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मांडूवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र 17 वर्ष तथा संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलावलपुर थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक में सवार अन्य व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि उक्त ट्रक सहारनपुर से देहरादून आ रहा था जिसमे चिप्स भरे थे। आशारोड़ी से आगे मोड़ के पास अचानक उक्त ट्रक व सामने से आ रही मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया है, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना हैं की दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440