चकराता में खाई में गिरा ट्रक, चालक समेत दो व्‍यक्ति घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बुधवार को चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत जाड़ी के पास कार से टक्‍कर के बाद ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक समेत दो व्‍यक्ति घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्‍क्‍यू कर घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना बुधवार को चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत जाड़ी के पास हुई। यहां ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

सूचना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से पहले सीएचसी चकराता लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। घायलों की पहचान ट्रक चालक शीशपाल निवासी कोटडा संतूर और क्लीनर राहुल निवासी कैंचीवाला के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440