अनियंत्रित होकर ट्रक गिरा खाई में, एक की मौत, 1 घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/रानीखेत। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूूसरा घायल है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान के पास हुआ। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440