Two accused arrested in last night’s firing case in Haldwani, know why friend fired at friend

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में फायरिंग करने वाले दोस्त को महज आठ घंटों के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो कि बीती रात पंचक्की चौराहे के पास बिशन सिंह उर्फ विष्णु अपने कुछ दोस्तों के साथ एक कैफे में बैठा था तभी अचानक एक दोस्त ने बिशन पर फायर कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। घायल विशन के भाई विक्रम सिंह पुत्र देव सिंह निवासी मूलाकोट चंपावत ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि विशन अपने दोस्त संजू बिष्ट, दीपक, अर्जुन, गोकुल, अंकित के साथ होटल में बैठा था तभी दीपक ने अपनी अवैध पिस्टल से विशन के ऊपर जाने से मारने देने की नीयत से मुंह पर फायर कर उसकी जान लेने का प्रयास किया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर काठगोदाम पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच उपनिरीक्षक महेन्द्र राज चौकी प्रभारी दमुवाढुंगा को सौंपी गयी। उक्त मामले की जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को भी दे दी। जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने मामले की गंभीरता को लेकर उपरोक्त फायरिंग की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी को अपने परिवेक्षण में घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया। क्षेत्राधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीमों द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तथा मुखबिर भी तैनात किये। जिसके चलते पुलिस को आठ घंटे के अंदर ही सफलता हाथ लगी। पुलिस ने आरोपियों को गौलापार स्टेडियम के पास गौलापुल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फायरिंग करने वाले के साथी दीपक ने बताया कि कल वह अपने कमरे कलावती चौराहे से संजू के रेस्टोरेंट आ रहा था इसी दौरान वह दोनहरिया के पास रूककर पेशाब करने लगा जहां उसे उक्त गन झाड़ी से मिली जिसे लेकर वह अपने दोस्त संजू के रेस्टारेंट पहुंचा तथा सोचा कि संजू के साथ जाकर उक्त गन को कोतवाली में जमा कर देता हूं इसी बीच संजू और विशन के बीच आपसी विवाद हो गया इसी बीच संजू ने विशन पर गोली चला दी। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शेष फरार अपराधी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम फिरोज आलम, चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, का0 संजय साहनी, हृदयेश कुमार, प्रेम प्रकाश, लोकेश उपाध्याय, भानूप्रताप, अनिल गिरी, कुन्दन कठायत मौजूद थे। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने फायरिंग घटना का शीघ्र खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















