बुलट से पटाखा छोड़ने वाले विवाद में दो आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। युवक के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बीती 18 अप्रैल को रोहित भट्ट निवासी छड़ायल नायक का दिवाकर विक्रम सिंह पुत्र नरेंद्र पाल व तारू पांडेय पुत्र नरेंद्र पाल निवासी हल्दूपोखरा का बुलट से पटाखे छोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी थी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। इस मामले में घायल के मामा दीपक भट्ट की ओर से पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440