27 ग्राम स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने कैंपिंग और राफ्टिंग एरिया में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही कुल 27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह बरेली से सस्ते दामों पर खरीदकर यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति और महिला को रोका गया। उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से कुल 27 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस मामले में मारकंडे जायसवाल पुत्र उमेश जायसवाल, निवासी- 40 चंद्रेश्वर नगर (ऋषिकेश), मूल निवासी- मोतीपुर मुआल तहसील भाट पार रानी, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश और रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी- 535 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश) को गिरफ्तार किया गया। मार्कंडे जयसवाल से 13.5 ग्राम और रेखा साहनी से 13.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि रेखा साहनी के विरुद्ध इससे पहले भी एनडीपीएस के मामले में एक और आबकारी के मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपित का भी आपराधिक रिकार्ड पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   तीन महीने पहले ही सजी थी हाथों में मेहंदी, आज अर्थी उठी… रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मातम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440