छह नग सेमल की अवैध लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोडर में अवैध रूप से ले जा रहे सेमल की लकड़ी के छह नग के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लकड़ी की तस्करी के आरोपितों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए चौकी क्षेत्र में चेकिंग के लिए टीम गठित की। रात में वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन सिंह गुसाईं, सिपाही संदीप कुमार व अनिल भंडारी ने लोडर को चेक किया। वाहन में छह नग प्रतिबंधित सेमल की लकड़ी के भरे थे। वाहन चालक इसरार पुत्र लियाकत निवासी बुलाकीवाला व वाहन में बैठे एक अन्य व्यक्ति माजिद पुत्र वाहिद निवासी बुलाकीवाला लकड़ियों के कागजात और वन विभाग की अनुमति नहीं दिखा पाए। पुलिस ने मौके पर बरामद लकड़ी को वाहन समेत कब्जे में लिया और दोनों आरोपितों इसरार व माजिद को वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार किया। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार लकड़ी कहां से अवैध पातन कर लाई गई, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440