समाचार सच, देहरादून। रांगड़ वाला तिराह पण्डितवाड़ी में एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गई।
कोतवाली कैन्ट से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि रांगड़ वाला तिराह पण्डितवाड़ी में डंपर संख्या यूके 07 सीए 7997 की जो देहरादून से विकासनगर जा रहा था , प्रेमनगर की और से आने वाली बाइक संख्या यूके 10ए 2269 में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार संतोष प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी निवाल गांव पो.ओ. मेड थाती घनसाली उम्र 30 वर्ष व अभिषेक भट्ट पुत्र ललिता प्रसाद भट निवासी डुंडा थाना डुंडा उत्तरकाशी उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार डंपर चालक संजय पुत्र नैन सिंह निवासी हरबंस वाला पोस्ट बढ़ापुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के दोनों पैर और सिर पर सामान्य चोट हैं। डम्फर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा पेड़ भी सड़क पर गिर गया था। पेड़ को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचित कराया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















