समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने लाखों की नगदी व सट्टे पर्चियों के साथ दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कब्रिस्तान गेट के पास ऑन लाइन सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा तो कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दो सट्टा एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सट्टा लगाने वाले भागने में सफल रहे। पकड़े गये सट्टा एजेंटों ने अपने नाम साबिर अली पुत्र मुनाद अली निवासी सफदर का बगीचा निकट आमना मस्जिद वार्ड नंबर 28 व इस्लाम पुत्र इकबाल निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 बताये हैं। पुलिस को दोनों के पास से 1.29 लाख रूपये की नगदी व मोबाइल फोन मिले हैं। बरामद नगदी ऑन लाइन सट्टा लगाकर अर्जित करना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सट्टा एजेंट लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों का पुलिस अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पुलिस ने पकड़े गये सट्टा एजेंटों से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पकड़े गये तस्करों को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई रमेश पन्त, कांस्टेबल दिलशाद अहमद व अमनदीप सिंह शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















