समाचार सच, हल्द्वानी। आईपीएल सीजन जहां परवान चढ़ रहा है, वहीं सट्टे का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ पुलिस अभियान चलाये हुए है। जिसके तहत पुलिस ने दो सटोरियों को हजारों की नगदी, मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर ने यह सूचना दी कि नारीमन चौराहे पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर दी। जहां पुलिस ने धर्मपाल पुत्र पन्नी लाल निवासी कमैटी लाईन नई बस्ती काठगोदाम को सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को 2780 रूपये की नगदी व सट्टे की पर्चियां बरामद हुई। इसके अलावा मुखानी थाना पुलिस ने भी एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुुखबिर की सूचना पर कार संख्या यूके 04 एफ-0016 के चालक को जब शक के आधार पर तलाशी के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस दबोच लिया गया। पकड़े गये आरोपी विजय कश्यप पुत्र सूरज पाल कश्यप निवासी सीएमटी कॉलोनी डहरिया के पास से दो हजार रूपये की नगदी व मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में सट्टे की साईट खुली हुई थी। उसने बताया कि वह ऑन लाइन सट्टा लगवाने का काम करता है। वह इस कार्य को लंबे समय से अंजाम देता चला आ रहा है। पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


