समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में सट्टे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। आईपीएल सीजन में इसमें एकाएक वृद्धि हुई। इसके खिलाफ पुलिस भी अभियान चलाये हुए है। इस क्रम में आईपीएल फाईनल में सट्टा लगाते दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।नगर में सट्टे का कारोबार एकाएक सातवें आसमान जा पहुंचा है। आईपीएल मैचों में टीमों की हार-जीत को लेकर भी सटोरियों ने खूब दांव लगाया। सट्टे के खिलाफ पुलिस ने भी अपना अभियान निरंतर जारी रखा। इसके तहत आये दिन किसी न किसी सटोरिये को गिरफ्तार किया गया। सट्टे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने बीती रात भी दो सटोरियों को दबोच लिया। गश्त के दौरान बनभूलपुुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आईपीएल फाईनल मैच में टीमों की हार-जीत को लेकर गौजाजाली क्षेत्र में सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर सटोरिये भागने की कोशिश करने लगे। इनमें से दो सटोरियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लखन पुत्र अशोक जोजो निवासी गौजाजाली व कमर पुत्र रज्जाक निवासी इंद्रानगर के पास से 6560 रूपये की नगदी, सट्टे की पर्चियां व मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सटोरिये ऑन लाइन सट्टा लगवाने का काम भी करते हैं। वह इस काम को लंबे समय से अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पकड़े गये सटोरियों को गैमलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












