पुलिस के हत्थे चढ़े सट्टा लगवाने वाले दो सटोरिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को दबोच लिया। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास दबिश दी गई। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता दिखा। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्ची व 1220 रुपये की नगदी बरामद की गई। सटोरिये ने अपना नाम फैजान पुत्र पुत्तन निवासी मलिक का बगीचा इन्द्रानगर बताया है। इधर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक और सटोरिये को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार इन्द्रानगर निवासी मो. खालिद पुत्र स्व. मो. जाकिर चोरगलिया रोड में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। उसके पास से पुलिस को 2340 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने दोनों सटोरियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440