हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ दो आये पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने दो सट्टा लगाने वाले दो युवकों को हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि इन्द्रानगर बड़ी रोड के पास कुछ लोग सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मारा तो दो युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए नजर आए। पुलिस ने तुरन्त घेराबंदी कर उनको दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उनके पास से 4890 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। युवकों ने पुलिस को अपना नाम मोहम्मद अजीम उर्फ राजा पुत्र जलील अहमद व मोहम्मद फरमान पुत्र वशीर अहमद निवासी निकट दुर्गा मन्दिर वार्ड नं 33 इन्द्रानगर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैम्बलर अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026, शनिवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440