समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती टीबी रोग पीड़ित कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की सोमवार की सुबह मौत हो गई। जबकि अन्य एक मरीज की ऊपरी जठरांत्र में रक्स्राव व मधुमेह से ग्रसित एक और कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गयी।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के मुताबिक ऋषिकेश सर्वहारा नगर निवासी 58 वर्षीय मरीज बीते रविवार को ओपीडी में आया था। उसकी कोविड जांच की गई। इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार की सुबह इस मरीज की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति ऊपरी जठरांत्र में रक्तस्राव व मधुमेह से ग्रसित कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। काशीपुर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को बीती 17 जुलाई को चित्तभ्रमित अवस्था में एम्स की इमरजेंसी में लाया गया था। मरीज पिछले 3 दिनों से ऊपरी जठरांत्र में अत्यधिक रक्तस्राव से ग्रसित था, साथ ही मरीज मधुमेह रोग से ग्रसित था। जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति का कोविड सेंपल लेकर उपचार शुरू किया। उक्त मरीज की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आयी थी। सोमवार को इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु हो गयी।
प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। नजदीकी श्मशान घाट में दोनों शव का अंतिम संस्कार गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा। कोरोना के रिकॉर्ड 239 नए मामले आए हैं। यह एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की अभी तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 29 मई को 216 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। बीते दस दिन के भीतर उत्तराखंड में 1210 मामले आ चुके हैं। यह अब तक आए मामलों का तकरीबन 27 फीसद है। जिस तेज रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं दिन-ब-दिन स्थिति भयावह होती दिख रही है। अभी तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 4515 मामले आ चुके हैं। जिनमें 3116 स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1311 एक्टिव केस हैं, जबकि 36 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित 52 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












