संदिग्ध परिस्थितियों में दो चचेरी बहनों की मौत, विषाक्त पदार्थ गटकने की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिले की धारी तहसील क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो चचेरी बहनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को बेसुध हालत में एसटीएच लाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना धारी तहसील के पहाड़पानी इलाके की है। यहां रहने वाली दो चचेरी बहनें रोहनी व मीनाक्षी क्षेत्र के ही खीमराज राजकीय इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्राएं थी। बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः वह स्कूल जाने के लिए घर तो निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। अंधेरा होने के चलते परिवारजनों को उनकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू की गई। इस बीच पता चला कि दोनों स्कूल नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन तेज कर दी गई। ग्रामीणों को दोनों घर के समीप ही खेत में बेसुध हालत में पड़ी मिली। दोनों के संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करना माना जा रहा है। घटनास्थल राजस्व पुलिस क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों को परिजन 108 आपातकालीन सेवा की मदद से नजदीकी चिकित्सालय ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों बहनों के शव कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी मनवर सिंह के अनुसार मृतकाओं के परिवारजनों से घटना के बावत जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह दोनों के विषपान करने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। इधर चचेरी बहनों की मौत से उनके परिवारजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात हंगामा, गार्ड घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440