खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार में स्कार्पियों, महिला समेत दो की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार में एक स्कार्पियों टकरा गयी। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार एक महिला और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे खराब खड़े ट्रक में स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो में सवार एक युवक रोहतक हरियाणा व दूसरा बिजनौर निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना का मुख्य कारण जिस स्थान पर ट्रक खराब खड़ा था, वहां पर अंधेरा होने के साथ ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक का इंडिकेटर नहीं जलाया था। साथ ही स्कार्पियो सवार तेज गति के साथ ही नशे की हालत में थे। उनके वाहन से बीयर की कई बोतलें भी मिली हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के समय ट्रक ड्राइवर ट्रक का टायर निकाल रहा था। उसके शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अर्पण यदुवंशी होंगे नैनीताल के नए एसएसपी, पुलिस व्यवस्था में सुधार और स्टाफ प्रबंधन की होगी बड़ी चुनौती
Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440