22 ग्राम स्मैक के साथ दो नशेड़ी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद की हैै। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। Two drug addicts arrested with 22 grams of smack

जानकारी के अनुसार मुखानी पुलिस को लंबे समय से बिठौरिया नंबर 1 के बगीचे में नशेड़ियों के बैठने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मोहित काण्डपाल उर्फ मोनू पुत्र नवीन चन्द्र काण्डपाल निवासी गैस गोदाम रोड गायत्री नगर और दीपक सिंह कुशवाहा उर्फ गुलशन पुत्र स्व0 बुद्धपाल सिंह कुशवाहा निवासी लाल डाट रोड लिटिल फ्लावर स्कूल के पास थाना मुखानी बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440