समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चौकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को पकड़ लिया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। जबकि चालकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
यातायात नियमों के अनुपालन के लिए मुखानी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस ने कार संख्या यूके 04जेड-5152 को जांच के लिए रोका तो चालक भुवन चंद्र सुयाल पुत्र लीलाधर सुयाल निवासी गैस गोदाम रोड शराब के नशे में पाया गया। इसी तरह स्कूटी संख्या यूके04पी-9929 का चालक रमेश चंद्र बडोला पुत्र नित्यानंद बडोला निवासी संगम विहार दमुवाढूंगा भी शराब के नशे में मिला। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जबकि दोनों के वाहनों को सीज कर दिया गया है। चौकिंग के दौरान पुलिस ने 15 वाहनों के चालान भी किए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















