राजधानी में स्मैक और गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सचए देहरादून। कोतवाली और नेहरू कालोनी पुलिस ने क्षेत्र से एक महिला समेत दो तस्करों को करीब दो किलो गांजा और सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बिंदाल नदी के किनारे बस्ती में शाम करीब छह बजे एक महिला को रोककर पूछताछ की तो उसके पास से एक किलोए 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान दयावती निवासी मलिन बस्ती बिंदाल मूल पता ग्राम रोसरा थाना मेघोल जिला बेगूसरायए बिहार के रूप में हुई। उधरए नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को चकशाहनगर जाने वाले मार्ग पर सात ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा। आरोपित की पहचान कोमल सिंह निवासी चांदपुरए बिजनौर के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 9-10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में बढ़ेगा भूस्खलन का खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440