सेल्फी लेते समय मंदाकिनी नदी में डूबे दो मजदूर, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रुद्रप्रयाग से एक दुखद समाचार आया है यहां मंदाकिनी नदी में सेल्फी लेते समय दो मजदूरों डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया है। इधर सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर घूमने के लिए गुप्तकाशी के पास विद्यापीठ में आए हुए थे। यहां से वह मंदाकिनी नदी की ओर गए। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल ने बताया कि मध्यमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर विद्यापीठ के निकट सुबह मंदाकिनी नदी के पास गऐ थे, जहां पर वे सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान एक मजदूर का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी में बहने लगा। दूसरे मजदूर ने बचाने की कोशिश की तो वह भी बह गया। आस-पास लोगों ने देखा तो शीघ्र पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को मंदाकिनी नदी से निकाला गया। उस समय उन दोनों के शरीर में हरकत हो रही थी, दोनों को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां जांच में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और दोनों मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440