समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
टीपीनगर पुलिस बीती देर रात गस्त कर रही थी कि तभी उन्हें फुलचौड़ के पास एक युवक शराब बेचता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। जिसे पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कुछ ही दूरी में दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 55 देशी शराब के पव्वे बरामद किए है। आरोपी ने अपना नाम अमन पाल पुत्र महेंद्र पाल निवासी सुभाष नगर बताया है। वहीं भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने एक स्कूटी सवार के पास से 52 देशी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम मयंक खाती चोफला चौराहा दमुवाढ़ूंगा बताया है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















