उत्तराखण्ड में दो दिन और भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने व ओलावृष्टि का खतरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां मई के महीने में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रविवार को राज्य के कई इलाकों में खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते कई मकानों की छतें उड़ गईं, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 4 मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने को कहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें -   कोसी बैराज में दर्दनाक हादसाः नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

चारधाम यात्रा को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। खराब मौसम के दौरान हेली सेवाएं संचालित नहीं की जाएंगी। साथ ही, सड़कों पर भूस्खलन या मलबा आने की स्थिति में उसे तुरंत हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें और बिना जरूरी कारण घर से बाहर न निकलें। राज्य और जिला स्तर के आपातकालीन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440