समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों में विषपान से गंभीर दो लोगों की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामड़ी आन सिंह, कठघरिया निवासी 50 वर्षीय मीना देवी पत्नी त्रिलोक राम ने बीती शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाए। जहां उसकी मौत हो गई।
उधर दूसरी घटना में अज्ञात कारणों के चलते शांतिपुरी, पंतनगर निवासी 35 वर्षीय आन सिंह कार्की पुत्र गंभीर सिंह ने भी घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस पर उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकि चिकित्सालय ले गये। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसटीएच रैफर कर दिया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















