दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस सौंपी तहरीर, लगाये मारपीट व गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज, मारपीट व महिलाओं के कपड़े फाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में रेलवे बाजार निवासी विजयालक्ष्मी चौहान पत्नी विक्रम सिंह चौहान ने कहा है कि बीती शाम उसके व उसके बच्चों के साथ उसकी चचेरी ननद उदिता सिंह, चचेरा देवर जय सिंह व चचेरे ससुर अमर सिह ने गाली गलौच व मारपीट की। जब इसका विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई। वहीं दूसरी तहरीर उदिति सिंह पुत्री अमर सिंह निवासी सी-10 आस्था विहार ने सौंपी है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

आरोप है कि विजय लक्ष्मी चौहान ने मोहन सिंह मेवाड़ी, मान्या सिंह के अलावा दो अन्य लड़कियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही जान से मरवाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440