समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10.90 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी है। जबकि तस्करों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है
मंडी चौकी पुलिस ने बीती रात शांति व्यवस्था कायम रखने व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ था। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक में स्मैक की खेप लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने गौला पाईपास रोड में बाइक संख्या यूके 04एक्स-6164 को रूकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। जिसे कुछ ही दूरी पर पुलिस कर्मियों ने बलप्रयोग कर रोक लिया। तलाशी में बाइक सवारों के कब्जे से पुलिस को 10.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर शादाब मलिक पुत्र मोहम्मद जफर निवासी मौहम्मदी चौक इन्द्रानगर व महमूद पुत्र मुमतियाज निवासी रहमत का बगीचा, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को तस्करों के पास से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 780 रूपये की नगदी व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा के रोडवेज स्टेशन से एक सख्श से खरीद कर लाते हैं और यहां उसे महंगे दामों में ग्राहकों को बेचने का काम करते हैं। दोनों स्वयं भी स्मैक के लती हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जबकि तस्करों की बाइक को सीज कर दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र जोशी, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, इसरार अहमद, प्रकाश सिंह शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















