जेईई एडवांस्ड 2026 में एपीएस के दो छात्रों ने हासिल की सफलता, विद्यालय का बढ़ाया मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (एपीएस) के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के मेधावी छात्र नैतिक जोशी और कार्तिक भट्ट ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले दोनों विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया था।

दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है। नैतिक जोशी और कार्तिक भट्ट ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा नियमित और समर्पित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण ही सफलता का आधार है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह सफलता दर्शाती है कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की जाने पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440