समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर से दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। काठगोदाम व बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज की है। किशोरी के लापता होने का पहला मामला काठगोदाम का है। यहां रेलवे कॉलोनी में रहने वाली रचना पत्नी राकेश शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री सलोनी बीते दिवस घर में अकेली थी। जब परिवारजन वापस लौटे तो वह घर से गायब थी। जबकि दूसरा मामला बनभूलपुरा क्षेत्र का है। यहां सफदर का बगीचा में रहने वाली शहनाज पत्नी अब्दुल वहीद ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री शाजिया की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि 2 मार्च को उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है। वह अपने साथ दस हजार रूपये की नगदी भी ले गई है। किशोरियों के परिवारजनों का कहना है कि दोनों की संभावित स्थानों में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई हैं, जो अब बंद आ रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरियों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने किशोरियों की लोकेशन जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाये हैं। इधर परिवारजनों को उनकी अनिष्ट की आशंका सता रही है।







सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440