समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान में घुसकर मूर्ति का नग चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को पकड़ लिया है। साथ ही उस दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने चोरी का नग खरीदा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बता दें कि बर्तन बाजार स्थित अमर बर्तन भंडार से चोरों ने 21 अक्टूबर को ब्रास मूर्ति का एक नग चोरी कर लिया था। इस मामले में दुकानस्वामी राजीव अग्रवाल ने मंगल पड़ाव चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी थी। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी की वह फुटेज भी उपलब्ध कराई, जिसमें दो चोर नग चोरी करते हुए कैद हुए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की पहचान शुरू कर दी। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश नेगी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गये सूरज सिंह पुत्र पूरन सिंह व आशीष उर्फ कांच्छा पुत्र पप्पू राम निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13 की निशानदेही पर नग भी बरामद कर लिया है। दोनों ने यह नग राजपुरा में ही परचून की दुकान चलाने वाले विपिन गुप्ता पुत्र मुंशी लाल गुप्ता को बेचा। नग के ऐवज में विपिन गुप्ता ने दोनों को एक हजार रूपये दिये थे। जबकि बाकी का सौदा नग बिकने के बाद तय करने की बात कही थी। पुलिस ने चोरी का नग खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


