गैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहे दो चोरों की लगाई धुनाई, किया पुलिस के सुपुर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान से गैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने दबोच लिया। जिन्हें धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों चोर पहले भी चोरी करते पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने चोरों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनहिया निवासी देवेंद्र बिष्ट की सरदार की कोठी के पास फास्टफूड की दुकान है। बताया जाता है कि बीते दिवस मौका पाकर दो चोर दुकान में घुस आये और गैस सिलेंडर चोरी कर भागने लगे। इस बीच दुकान स्वामी की नजर चोरों पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोग व दुकानदार एकत्र हो गए और उन्होंने चोरों को दबोच लिया। जिन्हें धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में चोरों ने अपने नाम जगदीश राजपूत पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुष्प बिहार मल्ली बमौरी व सागर दिवाकर पुत्र विनोद दिवाकर निवासी मल्ली बमौरी लालडांट रोड बताये हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोर पूर्व में भी सिलेंडर चोरी करते पकड़े जा चुके हैं। पुलिस दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। दुकानस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों चोरों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   जेईई एडवांस्ड 2026 में एपीएस के दो छात्रों ने हासिल की सफलता, विद्यालय का बढ़ाया मान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440