चरस की तस्करी में दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस के हाथ चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता लगी है। चरस की खेप लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। दोनों ने इस कारोबार से जुड़े अहम खुलासे किये हैं। तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात लामाचौड़ चौक के पास चैकिंग की जा रही थी। इस बीच शक के आधार पर एक महिला व पुरूष को रोका तो वह सकपका गये और भागने का प्रयास करने लगे। इस पर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से 1.44 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने अपने नाम चन्द्र किरन पत्नी पूरन चन्द्र निवासी नाथुपुर पाडली लामाचौड़ व धर्मेन्द्र सागर पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी नाथुपुर पाडली को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके पास से चरस बेचकर एकत्र की गई 15 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त चरस अमन सागर की है जिसे वह चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र से खरीदकर ला रहे हैं और यहां उसे महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ में इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अमन सागर को भी वांछित कर दिया है। टीम में एसआई मंजू ज्याला, कांस्टेबल जगदीश राठौड़ व सुमन लखचौरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440