सट्टे का कारोबार करते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे के लिए लोगों को प्रेरित करता हुआ एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गौला पार्किंग में छापा मारा गया, जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. कमर पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी ठोकर नई बस्ती बनभूलपुरा बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसे पास से 1350 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची मिली। पुलिस के अनुसार सट्टा एजेंट लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है।
वहीं दूसरी और पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जमशेद पुत्र अब्दुल मजिद निवासी लाईन नंबर 8 बिलाली मस्जिद को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोचा। उसके पास से 700 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा हिंसा केस में मोईद और जहीर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उठाया बड़ा कदम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440