समाचार सच, देहरादून। कोतवाली पुलिस ने कैनाल रोड पर एक स्कूल के पास चेकिग के दौरान उत्तर प्रदेश के दो युवकों को तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। कोतवाल राजीव रौथाण के नेतृत्व में रात में टीम ने औचक चेकिंग शुरू की, इस बीच चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन सिंह ने कैनाल रोड पर टाइम्स वर्घ्ल्ड स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। मोटरसाइकिल चला रहा युवक वापस मुड़कर जाने का प्रयास किया तो टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बाइक सवार कागजात आदि दिखाने में भी असमर्थ रहे, जिस पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। आरोपितों ने अपनी पहचान हरिओम पुत्र वीरेंद्र और सौरभ पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सिलाना थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में बताई। तलाशी में हरिओम के कब्जे से 315 बोर के दो देशी तमंचे, दो कारतूस व सौरभ के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीन तमंचे व कारतूस के साथ दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार दोनों आरोपितों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। दोनों व्यक्तियों को अवैध तमंचा व कारतूस रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। जिस पर हरिओम के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 93 /21 व अभियुक्त सौरभ के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 94/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित हरिओम ने स्वीकारा कि वह फाइनेंस का काम करता था। इसी दौरान उन्होंने देशी तमंचे बागपत से सस्ते दाम पर खरीदकर बेचने की योजना बनाई। तमंचे खरीदकर वह सौरभ के साथ विकासनगर में बेचने आया था। कोतवाल के अनुसार पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने तो नहीं आए थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












