सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। वहीं दूसरी तरफ टिहरी में गुजरात के यात्रियों का वाहन सड़क पर पलट गया।

सुबह यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चौहान की हालत गंभीर होने के कारण प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। डा पवन रावत ने सोहन सिंह चौहान की हालत को गंभीर बताया। देहरादून ले जाते समय नौगांव डामटा के बीच सोहन की भी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ घनसाली से 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मंदिर के पास घनसाली की और एक वाहन टेम्पो ट्रेवर्लस सड़क पर पलट गया है। चौकी चमियाला थाना घनसाली द्वारा राहत वचाव कार्य किया गया। चौटिल चार यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया। वाहन में गुजरात के कुल नौ तीर्थयात्री सवार थे। जो चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए निकले थे। तभी अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन स़ड़क पर पलट गया था। सभी नौ यात्रियों में से तीन घायलों का बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति के सीने में चोट है जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल: शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत के बाद फरार हुआ पति, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440