रुद्रपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा के दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर/रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शांति विहार रेलवे ट्रेक के पास देहरादून से काठगोदाम आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गयी। दोनों मृतक अल्मोड़ा के रहने वाले है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं। सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि देहरादून से काठगोदाम ट्रेन आ रही थी। यहां शांति विहार कॉलोनी के पास इस ट्रेन की चपेट में आ गये। ट्रैन की टक्कर से दोनों काफी दूर जा गिरे। राहगीरों ने देखा तो सहम गये। उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों भीड़ एकत्र हो गयी। एसएसआइ सतीश कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान 31वी वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान अपने भाई 35 साल के लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान 25 साल के मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम निवासी सरकार की आली जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा इसके साथ एल नीनो का डबल असर, पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440