दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह, नहाते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में रविवार की सुबह हादसा हो गया। यहां दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांच युवक आकाश (23) पुत्र इन्दरपाल, संदीप (23) पुत्र गणेश, सचिन पुत्र राम तीरथ, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, और महेश पुत्र डाल चंद ऋषिकेश घूमने आए थे। आज सुबह सभी यह लोग शिवपुरी में गंगा में नहा रहे थे। तभी अचानक आकाश और संदीप तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। युवक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वे आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस को दी गई।

तत्काल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440