ऊधमसिंह नगरः दस साल से फरार महिला हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी अरविंद यादव बिहार से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 2014 में हुए एक महिला की हत्या के मामले में दस साल से फरार चल रहे आरोपी अरविंद यादव को आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से बिहार, हैदराबाद, गुजरात, और मुंबई में छिपकर रह रहा था।

हत्या का मामला और आरोपी की फरारी
एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरविंद यादव पर 2014 में रुद्रपुर कोतवाली में एक महिला की गला दबाकर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। हत्या के बाद अरविंद ने शव को प्लास्टिक की टंकी में छिपा दिया था और तब से फरार चल रहा था। इस घटना के बाद मृतका की मां ने अरविंद यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी की लगातार तलाश की, लेकिन वह पकड़े जाने के डर से लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। बिहार से भागकर वह गुजरात, हैदराबाद और मुंबई जैसे स्थानों पर छिपता रहा। उसने अपना नाम बदलकर ष्गौरवष् रख लिया था और कभी-कभी रात में अपने घर आता था। वर्ष 2017 में पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और उसके घर की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

बिहार में मिली लोकेशन, गिरफ्तारी
बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड एसटीएफ आरोपी की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान टीम को अरविंद की लोकेशन बिहार के शेखपुरा जिले में मिली, जिसके बाद एसटीएफ और रुद्रपुर कोतवाली की संयुक्त टीम बिहार के अरियारी थाना क्षेत्र पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस की इस बड़ी सफलता के बाद आरोपी अरविंद यादव को अब न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440