-उत्तराखंड क्रान्ति दल का अधिवेशन में तमाम मामलों में मंथन
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर देहरादून का द्विवार्षिक अधिवेशन उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने की। अधिवेशन में मुख्य अतिथि दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, विशिष्ट अथितियों में दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विजय बौड़ाई किया। सदन को संबोधित करते हुये दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि उक्रांद के साथ जिस तरह से युवा जुड़ रहे है इससे स्पष्ट हो गया कि युवा राज्य को बचाने के लिये उक्रांद के साथ आ रहा है। भाजपा कॉंग्रेस ने बारी बारी से राज्य को लूटा है। जनता अब समझ चुकी है कि उत्तराखंड राज्य सुरक्षित केवल संघर्षों के लोगो को सत्ता देनी चाहिये इसलिये जनता अब उक्रांद पर विश्वास कर रहे है। उन्होंने उक्रांद के इतिहास पर प्रकाश डाला। सदन को संबोधित करते हुये दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि इस समय मौका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद को चुने। राज्य बदहाल स्थिति में है। राज्य का युवा हताश है। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से राज्य खोखला हो रहा है। जनता को अब भाजपा कॉंग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारा जबाब देना होगा। सदन में उन्होंने घोषणा की जिसमें महानगर ईकाई के महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी को यथावत रखा जाता है। अन्य वक्ताओं में दल के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, केएन डोभाल, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, राजेन्द्र बिष्ट, जब्बर सिंह पावेल, विरेन्द्र रावत, प्रमिला रावत, सुलोचना इष्टवाल ने संबोधित किया।
महानगर देहरादून की द्विवार्षिक रिपोर्ट सदन में महानगर की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरन रावत कश्यप ने सदन के पटल पर रखा। सदन में राजनैतिक प्रस्ताव दीपक मधवाल ने सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से पास हुये। अधिवेशन में सुरेंद्र पटवाल, प्रताप कुँवर, मनोज ममगाईं, धर्मेंद्र कठैत, सुरेंद्र बुटोला, सुशील ममगाईं, सविता श्रीवास्तव, मीनाक्षी घिल्डियाल, किरण शाह, मिनांक्षी सिंह, राधा देवी, पिंकी पुंडीर, अनुपमा रावत, गगनेश, गणेश काला, लक्ष्मी कांत भट्ट, राजेन्द्र नेगी, देवेंद्र रावत, अनिल डोभाल, चारु नैथानी, शिव प्रसाद सेमवाल, संजय बहुगुणा, मनोज ममगाईं, अशोक नेगी, धर्मेंद्र कठैत, विजेंदर रावत, अनूप पंवार, पुष्कर गुसाई, सीमा रावत, राजेश्वरी रावत, विनीत सकलानी, शबनम, राजेन्द्र प्रधान, राहुल उनियाल, प्रकाश सती, कैलाश भट्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


