शहीदों को गैरसैंण में श्रद्धांजलि देगा उक्रांद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज कचहरी रोड़ स्थित उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय कार्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुये उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा है। 42 शहादतें राज्य के साथ गैरसैंण को राज्य की राजधानी लिये भी हुई। उन 42 शहादतों को नमन व श्रद्धांजलि 2 अक्टूबर 2020 को उक्रांद गैरसैंण में देगा। जिसमे समस्त जनपदों से दल के वरिष्ठ व कार्यकर्ता गैरसैंण पहुँचेंगे। गैरसैंण कार्यक्रम के पश्चात दल के सभी वरिष्ठ नेता राज्य भ्रमण कार्यक्रम में जायेंगे। श्री भट्ट ने कहा कि वर्तमान में संगठन को और मजबूती के लिये भंग केंद्रीय कार्यकारिणी को पुनः बहाल की जाती है। जिसमें सभी पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुई सक्रियता को बढ़ाएंगे। वर्तमान में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह पँवार, पुष्पेश त्रिपाठी, एपी जुयाल, लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, सुनील ध्यानी, रेखा मिंया, राजेश्वरी रावत, महेंद्र रवार, दीपक गौनियाल, प्रताप कुँवर, उत्तम रावत, अशोक नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, उमेश खंडूरी, समीर मुंडेपी, आंनद सिंह तड़ियाल, विजेंदर रावत, दीपक रावत, ऋषि राणा, राजेन्द्र प्रधान, नवीन भदूला, लक्ष्मी कांत भट्ट, मनोज वर्मा, किरण रावत, मिनांक्षी, सीमा रावत आदि थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सूरज का कहर गर्मी से त्रस्त लोग, कब मिलेगा राहत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440