समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की अनुशासन समिति के नव मनोनीत केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलाव के रूप में उक्रांद से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण में उक्रांद की मुख्य भूमिका रही है, इससे बेहतर प्रदेश के भविष्य के बारे में कोई दूसरा दल नहीं सोच सकता है। नवमनोनीत अध्यक्ष का यहां डाकपत्थर रोड स्थित दल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उक्रांद ने वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र कुकरेती को पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर रोड स्थित पार्टी के कार्यालय पर नव मनोनीत अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नव मनोनीत केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पहाड़ से पलायन रोकना और बेरोजगारी को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। पहाड़ में मौजूद संसाधनों को रोजगार से जोड़कर पलायन व बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जाएगा। सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दलों ने राज्य में सत्ता सुख भोगा, लेकिन पहाड़ से हो रहे पलायन रोकने व बेरोजगारी दूर करने में दोनों दल पूरी तरह से असफल रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए चलाए गए आंदोलनों में दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त प्रदेश की समस्याओं के मामले में भी उक्रांद से अधिक गंभीरता किसी दल में नहीं है। उक्रांद अनुशासन का कड़ाई से पालन कराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












