उक्रांद का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, केबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। धर्मनगरी ऋषिकेश में उत्तराखंड के काबिना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा स्थानीय युवक के साथ हुई मारपीट के साथ-साथ दुर्व्यवहार को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने आज जिला मुख्यालय देहरादून में प्रदर्शन करते हुये उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमे प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।

दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चार बार उत्तराखंड की विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। इसी कारण भाजपा द्वारा उनको पहले विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में वित्त मंत्री के काबीना मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। परंतु उनकी हरकतों व क्रियाकलापों से समय समय पर आम उत्तराखंडियों को शर्मसार होना पड़ा है। शायद भाजपा के कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व ने भी ऐसा महसूस किया होगा।
प्रदर्शन करने वालों मे मुख्य रूप से सुनील ध्यानी, शैलेश गुलेरी, दीपक गैरोला, शंति भट्ट,विजय बौडाई, मोहन असवाल, रमा चौहान, देवेश्वर भट्ट, लताफत हुसैन, विपिन रावत, राजेंद्र गुसाई, बिजेंद्र रावत, सुरेन्द्र पेटवाल, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तरा पंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, किरन रावत कश्यप, शंति देवी चौहान, मोहन भंडारी, दीपक मधवाल आदि उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में फर्जी नहीं, नियमविरुद्ध पाए गए जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, डॉक्टर का SC सर्टिफिकेट निरस्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440