उत्तराखंड के जंगलों में बेकाबू हुई आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बेकाबू होती जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर वार्ता कर राज्य में वनों की आग की स्थिति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य को दो हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी यहां भेजी जाएगी। जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। एक हेलीकॉप्टर को कुमाऊं और दूसरे को गढ़वाल क्षेत्र में आग बुझाने के उपयोग में लाया जाएगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जंगल की आग के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। उन्होंने अग्नि दुर्घटनाओं में रिस्पांस टाइम में कमी लाने, आग पर नियंत्रण में स्थानीय निवासियों का सहयोग लेने समेत अन्य निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः गंभीर बीमारी बताकर ट्रांसफर मांगने वालों पर सख्त होगी कार्रवाई, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच- स्वास्थ्य मंत्री
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440