निर्माणधीन मकान से उड़ाई निर्माण सामग्री व औजार, करतूत सीसी टीवी कैमरे में हुई कैद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीच बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर द्वारा वहां रखा निर्माण का सामान व औजार ले उड़ा। चोर की यह करतूत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेलवे बाजार निवासी जगदीश चन्द्र पांडे पुत्र गिरजानंद पांडे द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनका रेलवे बाजार स्थित मकान में पुर्ननिर्माण का कार्य चल रहा था। बीती 29 दिसम्बर को चोरों ने वहां घुसकर लोहे की एंगल, सरिया व बिजली के तार तथा वहां रखे औजार आदि चुरा लिए। चोरी का सामान लेकर भाग रहे चोर का होटल के कर्मचारियों ने पीछा भी किया। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। बताया जा रहा है कि चोर की यह करतूत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   वीकेंड के दौरान यातायात एवं डायवर्जन प्लान, देखकर ही घर से निकले वरना होना पड़ेगा परेशान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440