यूएनडीपी की महत्वाकांक्षी योजना सतत् विकास लक्ष्य डैस्क बोर्ड का शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को यूएनडीपी की महत्वाकांशी योजना सतत् विकास लक्ष्य डैस्क बोर्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सतत विकास लक्ष्य डैस्क बोर्ड का निर्माण किया है। कहा कि डैस्क बोर्ड से जहां एक ओर निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति के संबंध में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रगति के संबंध में जानकारी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जिला स्तर पर संबंधित जिलाधिकारी अपने जिले की प्रगति को देखते हुए उसके अनुरूप रणनीति बनाते हुए विकासपरक कार्याे में और अधिक गति लाना सुनिश्चित करेंग। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा, स्वास्थ, गरीबी उन्मूलन, नवाचार, उद्यमिता आदि पहलुओं पर विशेष सुधार हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अटल आयुष्यमान योजना, सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए मात्र एक रूपये में पानी के कनेक्शन दिये जाने संबंधित जल जीवन आदि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाडी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार सतत प्रयास से ही बेहतर निष्पादन प्राप्त कियें जा सकेगे। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सतत विकास लक्ष्य डैस्क बोर्ड पर अपने जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष कियें गये कार्याे को अपलोड करें, ताकि सतत विकास लक्ष्य के व्यवहारिक उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ सभी जिलों के अधिकारी जुड़े रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440