नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस जता रही है हल्द्वानी से बहकर आने की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

हल्दूचौड़ पुलिस चौकी उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जयपुरबीसा की नहर में बहकर अज्ञात व्यक्ति का शव आया है, जोकि प्राइमरी विद्यालय के ठीक पीछे नहर में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। काफी देर बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही है। मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि शव हल्द्वानी से बहकर नहर में गया होगा। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: इस बार हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, मुर्गे पर होगी विदा; जानें कलश स्थापना का मुहूर्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440