समाचार सच, हल्द्वानी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से एक पक्ष के लोगों ने अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं दरोगा से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी गई। मामले में दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कई आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पूछताछ करने पर पता चला कि एक पक्ष के सुनील उर्फ गुठली, उसका भाई विनोद पुत्र बालक राम, पड़ोसी मनोज, अभिषेक का दूसरे पक्ष अजीम, अशरद के साथ झगड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस बीच सुनील पक्ष के लोग पुलिस से अभद्रता पर उतारू हो गए और एसआई सादिक हुसैन के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि सुनील, विनोद, अभिषेक, मनोज व तुलसी आदि ने एसआई पर हमला बोल दिया और मारपीट भी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने एसआई की वर्दी भी फाड़ डाली। आरोप है कि उक्त लोगों ने दरोगा पर डंडे से हमला भी किया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। इस पर साथी पुलिस कर्मियों ने अस्पताल ले जाकर दरोगा का उपचार कराया। दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता, वर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज घ्किया है। एसओ सुशील कुमार के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे मामले के बावत गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



