केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, एनआईटी पौड़ी के सुमाड़ी में ही बनेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पौड़ी के सुमाड़ी में एनआइटी को लेकर चल रही भ्रांति को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने साफ कर दिया है। देहरादून पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पौड़ी के सुमाड़ी में ही एनआइटी बनेगा। कोर्ट ने जो कुछ आदेश दिए हैं, उन आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। एनआइटी के लिए 900 से अधिक करोड़ रुपये शुल्क तय है। एनआइटी सुमाड़ी उत्तराखंड की बड़ी संस्था बनेगी जो बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर लेकर जाएगी। वहीं, उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर कहा कि नई शिक्षा नीति गांव से ग्लोबल तक होगी। नई शिक्षा नीति नए आयामों के साथ आई है। यह पहली ऐसी नीति होगी जिसमें देश के 99 फीसद लोग एकजुट हैं। देश में नई शिक्षा नीति से खुशी का माहौल है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक विगत जून माह में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सुमाड़ी श्रीनगर को लेकर बैठक की थी। जिसमें उन्होंने एनआइटी को सुविधाओं से लैस करने के साथ ही परिसर में एक केंद्रीय विद्यालय बनाने पर भी मंथन किया था। एनआइटी सुमाड़ी के कार्यान्वयन एवं क्रियान्वयन की समीक्षा में उन्होंने अन्य एनआइटी खासतौर पर 2010 में स्थापित किए गए 10 नए एनआइटी परिसरों को सभी सुविधाओं से लैस करने करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने कहा था कि एनआइटी के विकास में सभी बाधाएं दूर होनी चाहिए। कहा था कि मंत्रालय देश भर के शिक्षण संस्थानों में उकृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   केदारनाथ यात्रा मार्ग पर टूटा पहाड़ का कहर, पत्थर की चपेट में आकर 5 साल के मासूम की मौत, 1100 यात्रियों का रेस्क्यू
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440