ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि: रेलवे परिसर में हुआ औषधीय पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति और ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई। कोटद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति को प्राप्त शहीद सैनिकों की स्मृति में औषधीय और फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसके तहत समिति ने रेलवे परिसर की सफाई की और नगर को “क्लीन एंड ग्रीन” बनाने हेतु नागरिकों को जागरूक किया। पॉलिथीन मुक्त नगर के संकल्प के साथ आमजन से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग त्यागें। इसके बाद शहीदों की स्मृति में नीम, जामुन, अमलतास सहित विभिन्न औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही इन पौधों की आजीवन देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कड़क पहाड़ी संस्था के अध्यक्ष बबलू नेगी, ग्रीन आर्मी देवभूमि के अध्यक्ष शिवम नेगी, संदीप बिष्ट, अंचल कुमार अग्रवाल, पूजा नेगी, अनीता रावत, आरोही नेगी, मधुरौथाण, अथर्व नेगी, शिवानी, अमित बलोदी, नीरज ढोंडियाल, शालू रावत, वायुसेना से दीपक बिष्ट, सूरज राठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में जुटे पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे, एडीजी एपी अंशुमन ने जवानों के साथ देखा परेड का लाइव प्रसारण

कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440