हल्द्वानी में अब टीपीनगर के पास नहर में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के टीपी नगर चौकी के पास नहर में अज्ञात शव मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। आपको बता दे कि मंगलवार को भी मुखानी थाना के ईसाईनगर के पास जंगल में अज्ञात शव मिला था। जिसका पुलिस ने बुधवार को जयपुर पाडली नंबर दो निवासी दीपक जोशी के नाम से शिनाख्त हुई है।

बुधवार की सुबह टीपी नगर क्षेत्र में सिंचाई नहर में एक शव दिखाई दिया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440