मोटाहल्दू नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, हल्द्वानी की मंडी में करता था कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। शनिवार की सुबह मोटाहल्दू के जयपुरबीसा नहर में मिले अज्ञात शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की शिनाख्त द्वाराहाट-अल्मोड़ा निवासी महेश चंद्र पंत से हुई है। वह हल्द्वानी के नवीन मंडी के पास अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था और नवीन मंडी में कार्य करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
आपको बता दें कि आज शनिवार को मोटाहल्दू के प्राइमरी विद्यालय के पास जयपुरबीसा नहर में स्थानीय लोगों को एक शव पड़ा दिखा। सूचना पर पहुंचे हल्दूचौड़ चौकी एसआई त्रिभुवन सिंह ने टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त में जुट गये। काफी देर तक पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, मानसून में एक गलती पड़ सकती है भारी, यह खबर जरूर पढ़ें…

इधर सोशल मीडिया में आ रही सूचना के बाद परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त महेश चंद्र पंत (47) पुत्र हरिदत्त पंत निवासी द्वाराहाट अल्मोड़ा से की। उन्होंने बताया कि महेश चंद्र पंत यहां हल्द्वानी नवीन मंडी के निकट परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे और मंडी में कार्य करते थे।
परिजनों ने बताया कि महेश शुक्रवार की रात को बच्चों के साथ रामपुर रोड में एक शादी समारोह में गए हुए थे। शादी से लौटते समय बच्चों को कमरे में भेज दिया और उनसे कुछ देर में आने की बात कहकर चले गये, उसके बाद वह नहीं लौटे। परिजनों का कहना था कि रात में देर तक महेश के वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों सौंप दिया है। इधर एसआई त्रिभुवन सिंह का कहना है कि शायद वह नहर में गिर गये होंगे, और बाद में वह नहर में बहकर हल्द्वानी से यहां पहुंच गये होंगे। मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर सियासत गरम, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440