अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/किच्छा। सितारगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी फार्म, फुल भट्टा किच्छा निवासी 45 वर्षीय अब्बास अपनी बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्त में अचानक उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सितारगंज के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच के लिए रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440